सम्मान निधि योजना से दोआबा के ढाई लाख से अधिक किसान लाभान्वित
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा कृषि संबंधी आवश्यकताओं के लिए उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई है। योजना के अंतर्गत जनपद में अब तक 2,54,923 किसान लाभान्वित हो चुके हैं। डीएम डॉ. अमित पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलती है और उन्हें कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में आर्थिक सहूलियत प्राप्त होती है। योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.