प्रयागराज, अप्रैल 21 -- प्रयागराज। अभिषेक मिश्र कोरांव के राजकमल के पास एक बिस्वा खेत है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू हुई तो उनके खाते में दो हजार रुपये आए। राजकमल के छह बेटे हैं। जैसे-जैसे राशि मिलने लगी उन्होंने खेती में उनका अंश निर्धारण कर दिया और खेत का बंटवारा कर दिया। इसके बाद छह बेटों ने सम्मान निधि के लिए आवेदन किया। गरीब और कम खेत होने के कारण सभी पात्र पाए गए। सभी को आज सम्मान निधि मिल रही है जबकि वही खेत पहले भी था और सभी मिल बांट कर काम कर रहे थे।यह अकेला मामला नहीं है। जिले में ऐसे लगभग 67 हजार लोग हैं, जिन्होंने सम्मान निधि के लिए खेत का बंटवारा कर लिया और योजना का लाभ पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- एक लाख 22 हजार गरीब किसान, नहीं मिल रहा लाभ विभाग किसी भी योजना को देने में घर मे चूल्हों की संख्या गिनता है। यानी जित...