पटना, मार्च 11 -- बिहार के 73 लाख 34 हजार किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से देशभर के किसानों के साथ बिहार के किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये हस्तांतरित करेंगे। बिहार के किसानों के खाते में कुल 1467 रुपये आएंगे। इससे पहले 21वीं किस्त राज्य के 73 लाख 37 हजार 200 किसानों के खाते में गई थी। हालांकि, अभी बिहार सरकार की ओर से कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की राशि जारी नहीं की गई है। इस कारण किसानों को दो-दो हजार रुपये ही मिलेंगे। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा सम्मान निधि मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा। कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। बिहार सरकार भी किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। बिहार सर...