सम्मान निधि: जिले के 3.50 लाख किसानों का 70 करोड़ से हुआ सम्मान
बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त शनिवार को जारी हो गई है। प्रधानमंत्री ने किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये भेज दिए हैं। जिले में 3.50 लाख किसानों के खातों में करीब 70 करोड़ की राशि पहुंची है। सम्मान निधि आने के बाद किसानों में खुशी की लहर है। सम्मान निधि आने के बाद किसानों के मोबाईल पर एक मैसेज भी आया है कि आपके खाते में सम्मान निधि की 23 वीं किस्त भेज दी गई है, आशा है इससे आपको खेती की जरूरतों में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया था। जिले में चार लाख से अधिक किसान योजना से जुड़े हुए हैं। ई-केवाईसी, भूमि का सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद कृषि विभाग ने 3.50 लाख किसानों का डाटा पोर्टल पर लॉक कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.