सम्मान के साथ हवलदार देवचरण का किया अंतिम संस्कार
रांची, अगस्त 22 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के मनहा निवासी सेना के जवान हवलदार देवचरण उरांव का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनका 20 अगस्त को नागालैंड स्थित मिलिट्री अस्पताल टुगसुंग में इलाज के दौरान निधन हो गया था। बुखार होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक सप्ताह के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। देवचरण उरांव वर्ष 2004 में बिहार रेजीमेंट की यूनिट-4 से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 2007 में उन्होंने असम राइफल्स की यूनिट-32 में सेवा शुरू की थी। उनके पुत्र हरीश चंद्र उरांव भी बिहार रेजीमेंट की यूनिट-7 में देश की सेवा कर रहे हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उनका पार्थिव शरीर नागालैंड से दिल्ली होते हुए रांची एयरपोर्ट पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ कांके-नगड़ी स्थित सरना चौक मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.