फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- कायमगंज, संवाददाता।जनपद बरेली में तैनात मुख्य आरक्षी सूरज सिंह का गुरुवार को उनके गृह जनपद के अटेना घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत सूरज सिंह मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के घसिया चिलौली गांव के निवासी थे। मुख्य आरक्षी सूरज सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उनका बरेली में उपचार चल रहा था। बुधवार, को इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की खबर से परिवार और पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार शाम को दिवंगत मुख्य आरक्षी का पार्थिव शरीर उनके पैतृक क्षेत्र पहुंचा, गुरुवार सुबह जहां अटेना घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। यह भी पढ़ें- तिब्बत सीमा पुलिस के शहीद समरजीत को दिया गार्ड ऑफ ऑनर पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी...