सम्मान के साथ गैर जनपद रवाना हुए इंस्पेक्टर अनुज तोमर
संभल, जून 2 -- शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले इंस्पेक्टर अनुज तोमर का गैर जनपद तबादला हो गया है। सोमवार को तबादला आदेश जारी होने के बाद चन्दौसी कोतवाली में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। हिंसा के दौरान सदर कोतवाल के रूप में तैनात रहे अनुज तोमर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शहर की कानून-व्यवस्था संभालने में सराहनीय कार्य किया था। उनके नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की पुलिस विभाग तथा आम लोगों ने भी सराहना की थी। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत पांच निरीक्षकों का गैर जनपद तबादला किया गया है। तबादले की सूचना मिलने पर चन्दौसी कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.