हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जे.पी. त्रिवेदी ने स्पष्ट कहा है कि अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जो भी संभव होगा, वह किया जाएगा। अध्यक्ष जे.पी. त्रिवेदी ने बताया कि उनके कार्यकाल में अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि रहेगा। बेंच के साथ न्याय रूपी रथ को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे, लेकिन यदि अधिवक्ता हितों पर कोई आंच आती है तो किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वादकारियों को शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय मिले, यही उनकी प्राथमिकता होगी। अधिवक्ता संघ की लाइब्रेरी में आमूल-चूल परिवर्तन किया जाएगा, ताकि नए अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक कानूनी ज्ञान मिल सके। जे.पी. त्रिवेदी ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से समय-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.