पटना, दिसम्बर 19 -- बिहार के पूर्व मंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रवक्ता रहे संतोष रेणु यादव को लीगल नोटिस भेजा है। तेज प्रताप ने संतोष पर बिहार पुलिस बहाली में दलाली खाने का आरोप लगाते हुए पद से बर्खास्त कर दिया था। वहीं, लीगल नोटिस मिलने के बाद संतोष ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वह तेज प्रताप यादव का सम्मान करते हैं लेकिन वह पावर और पैसे के अहंकार में आ गए हैं। संतोश रेणु यादव ने गुरुवार को जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पर जातिवादी राजनीति करने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं, तेज प्रताप ने अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए वकील के माध्यम से संतोष को लीगल नोटिस भेजा। संतोष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि किसी को पावर और पैसे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.