सम्मान : दो पुलिसकर्मियों को वीरता पदक
नोएडा, अगस्त 14 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। गौतमबुद्धनगर में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली एसटीएफ के दो पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों को उनके साहस और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए यह सम्मान मिला है। एसटीएफ फील्ड यूनिट नोएडा में तैनात उपनिरीक्षक अक्षय परवीर कुमार त्यागी और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार का नाम सम्मान पाने वाले पुलिसकर्मियों की सूची में शामिल है। एक जनवरी 2023 में गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक लाख रुपये के इनामी अपराधी कपिल सिंह को मार गिराया था। कपिल के खिलाफ अलग-अलग थानों में 34 मुकदमे दर्ज थे। वह बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र के बरसी गांव का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.