सहरसा, जनवरी 21 -- सत्तर कटैया। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ पंकज कुमार राय को कोसी क्षेत्र में खस की खेती को लोकप्रिय बनाने की कृषि नवाचार परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान एवं फ्रंट लाइन एक्सटेंशन को बढ़ावा देने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट वैज्ञानिक का पुरस्कार मिलने पर कृषि विज्ञान केंद्र के सभी कृषि वैज्ञानिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यह सम्मान आठवें बिहार एवं झारखंड वार्षिक क्षेत्रीय समीक्षा कार्यशाला के अवसर पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ एसजी दुबे द्वारा प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.