देवरिया, सितम्बर 11 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या धाम में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवारत्न सम्मान समारोह में स्वच्छ भलुअनी स्वस्थ भलुअनी यूथ ब्रिगेड के चार रक्तवीर सदस्यों पुलिस विभाग के सौरभ त्रिपाठी, अरविंद यादव, रणजीत प्रजापति, सादिक परवेज व विशाल मद्धेशिया, डा. रविकांत मणि त्रिपाठी को समाज एवं मानवता सेवा को राष्ट्रीय सेवारत्न से सम्मानित किया जाएगा।महोत्सव में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों सहित नेपाल, भूटान तथा अन्य देशों के समाजसेवी शामिल होंगे। आयोजक आकाश गुप्ता ने देवरिया के उक्त रक्तवीरों को पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। इसमें आयोजित वृहद रक्तदान शिविर में जिले के सभी रक्तवीर अपना रक्तदान भी करेंगें। निफा देवरिया के जिलाध्यक्ष एवं...