सम्मानित हुए दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास
आजमगढ़, जुलाई 24 -- आजमगढ़। नगर के कोलपांडेय में गुरुवार को ब्रह्मलीन सिद्ध संत ब्रह्मर्षि मौनी बाबा के उत्तराधिकारी 108 दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास जी महाराज को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। कवि एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन और एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस ने माल्यार्पण करते हुए उन्हें अंगवस्त्रम एवं मेडल भेंट किया। साथ ही उनके धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में किये गए उनके योगदान की सराहना की। इस मौके पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, तहसील संरक्षक मेंहनगर गनेश गुप्ता,आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख रवि प्रताप सिंह, महंत संजय दास, कृपामणि तिवारी, शिवचंद दास, पं. सुभाष तिवारी शास्त्री, विशाल सिंह, दीपचंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.