गंगापार, मार्च 8 -- पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद जिस तरह से छतवा गांव की प्रधान विकास कार्यो को कराने में अहम भूमिका अदा कर रही हैं, विकास खंड उरूवा के अन्तर्गत आने वाली बड़ी ग्राम पंचायत छतवा का विकास इधर पांच वर्षो में काफी हुआ है। ग्राम पंचायत के कोई भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, कंचन मिश्रा की उसमें अहम भूमिका होती है। कंचन के अच्छे विकास कार्यो से प्रभावित जिले के अधिकारियों ने अन्तर्राष्टीय महिला दिवस पर प्रधान का सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रखा है। जो बधाई के पात्र हैं। जिले के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से सम्मान पाने के बाद प्रधान गांव पहुंची तो उनके समार्थक पहुंच उन्हें बधाई देने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.