कोडरमा, मई 9 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। पंचायती राज दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित तमाय पंचायत अब आवास योजनाओं में कथित अनियमितताओं और सरकारी राशि के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर चर्चा में है। जयनगर प्रखंड की इस पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), इंदिरा आवास योजना, अबुआ आवास योजना और अंबेडकर आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी द्वारा दो अप्रैल को ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार को दिए गए आवेदन के आधार पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के नेतृत्व में गठित जांच टीम शनिवार को पंचायत पहुंची। टीम ने विभिन्न आवास योजनाओं के लाभुकों के घरों का निरीक्षण किया और जियो टैगिंग, स्वीकृति सूची तथा योजनाओ...