आजमगढ़, मार्च 9 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले की 160 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पांच विधवा पेंशनधारक, पांच कोविड की सामान्य लाभार्थी और अच्छा कार्य करने वाली 150 आंगनवाड़ी कार्यकत्री शामिल हैं। इस दौरान जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय सिंह ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, संस्कृतिक और राजनीतिक योगदान समाज को बढ़ावा दे रहा है। आज का दिन नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता का उत्साहवर्धन करने वाला है। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।----------...