बाराबंकी, फरवरी 19 -- मसौली। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का प्रेरणास्पद आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र बड़ागांव पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व ब्लॉक के निपुण बच्चों को बीएसए नवीन कुमार पाठक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बीएसए नवीन कुमार पाठक, बीईओ संदीप कुमार श्रीवास्तव व बाल विकास परियोजना अधिकारी पारुल शुक्ला द्वारा संयुक्त रूप से मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम को दिव्यता और सौम्यता का स्पर्श प्रदान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय गुरेला के नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा मेरा वोट मेरा अधिकार, प्राथमिक विद्यालय बरगदही के बालकों द्वारा मेरे चंदा मामा गीत, प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर,मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.