गंगापार, मई 18 -- रविवार की देर शाम क्षेत्र के बीदा गांव स्थित शान्ति जूनियर हाईस्कूल में मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होते ही मेधावी छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश यादव नायब तहसीलदार फूलपुर व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ सुरेश चंद्र मौर्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख हंडिया मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला स्तरीय संघर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों ने प्रतिभाग किया था। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बाहर लाना है। मेधावी छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर साइकिल, बैग, सिलिंग फैन, मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

प्रतिस्पर्धा का महत्व विद्यालय के संरक्षक अरूण कुमार विश्वास ने कहा कि यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का द्...