सम्मानित किए गये दादा-दादी, नाना-नानी
गढ़वा, मई 17 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु-विद्या विद्या मंदिर में रविवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारत माता के चित्र पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अधिकारियों ने पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम में 140 दादा-दादी, नाना-नानी उपस्थित होकर अत्यंत उत्साहित हुए। मौके पर प्रधानाचार्य जयंत ने कहा कि आज संयुक्त परिवार की कमी के कारण हमारा संस्कार विलुप्त होता जा रहा है। वृद्धाश्रम की संख्या बढ़ते जा रहा है। पोता-पोती अपने दादा-दादी, नाना-नानी की कहानियों से अछूता हैं। भैया-बहनों के द्वारा दादा-दादी, नाना-नानी से संबंधित कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को प्रबंध कार्यकारिणी के सह सचिव काशीराम और संरक्षक बैजनाथ प्रसाद गुप्ता ने भी संबोधित किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.