बेगुसराय, फरवरी 8 -- बखरी। स्थानीय होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एमएन रहमानी को कज़ाखस्तान के अल्माटी शहर में हुए वर्ल्ड होम्योपैथिक समिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 6 फरवरी को कैस्पियन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मेडिसिन, अल्माटी में संपन्न हुआ। कैस्पियन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अंबेक सईद ने होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. रहमानी को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. एमएन रहमानी इससे पूर्व दुबई, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम और नेपाल सहित विभिन्न देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दस अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। डॉ. रहमानी लंबे समय से होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से मरीजों की सेवा कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.