प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 11 -- बाबागंज। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर सोहाग में शनिवार को कक्षा पांच और आठ के बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संरक्षक सुनील कुमार द्विवेदी पप्पू ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड के साथ माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राम खेलावन सरोज, रविशंकर, शिव पूजन गुप्ता, रामपूजन पटेल, अभिषेक यादव, दिब्या मिश्रा, संतोष कुमार शुक्ला, धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, सूर्य प्रकाश द्विवेदी, गुड़िया कोरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...