ललितपुर, मार्च 28 -- परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2025-2026 के समापन अवसर पर मेधावी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण भावुक हो उठे। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुलावन में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरपाल कुशवाहा व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। छात्रा क्रांति कुशवाहा व राशि अहिरवार ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विदाई गीत प्रस्तुत किया। कक्षा आठवीं की छात्रा भागवती कुशवाहा को इंस्पायर अवार्ड प्रतिस्पर्धा व रवि कुशवाहा को योग्यता आधारित परीक्षा में चयनित होने पर विशेष सम्मानित किया गया। अतिथियों ने दोनों बच्चों के अभिभावकों को माला पहनाकर, शील्ड व मैडल देकर सम्मानित किया। सहायक अध्यापक पुष्प...