सम्मानित किए गए पार्षद मानगो नगर निगम के पार्षद जितेन्द्र साव
जमशेदपुर, अप्रैल 3 -- गत दिन संपन्न निकाय चुनाव में मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से निर्वाचित वैश्य एकता मंच के मानगो मंडल अध्यक्ष जितेंद्र साव को शुक्रवार को उनके आवास पर सम्मानित किया गया। मंच की ओर से संगठन के कुछ सदस्य उनके मानगो संकोसाई एकता नगर-1 स्थित निवास पहुंचे और शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। साथ ही उनका मुंह मीठा कराया। संस्था के प्रदेश महामंत्री श्रीकांत देव ने कहा कि जितेन्द्र आरम्भिक काल से समाज व क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पित थे। साथ ही मृदुभाषी होने के कारण इन्हें जीत मिली है। सदस्यों ने आने वाले समय के लिए उनके द्वारा अपने क्षेत्र के विकास कार्य को गति देने के साथ साथ इलाके को बेहतर बनाने और लोगों से मधुर संबंध स्थापित किए जाने की उम्मीद जतायी। सम्मानित करने वालों में मुख्य रूप से उत्तम कुमार गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.