बाराबंकी, मई 31 -- बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पदोन्नति प्राप्त बीईओ व सेवानिवृत्त हो रहे बीईओ का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह द्वारा किया गया। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह, बीईओ रामनगर रमेश चंद्र, सिद्धौर के प्रमोद कुमार उपाध्याय व मसौली के जैनेंद्र कुमार के पीईएस पद पर पदोन्नत होने पर उनका माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

सेवानिवृत्त बीईओ का सम्मान इसके अतिरिक्त बीईओ सूरतगंज संजय कुमार के पदोन्नति के बाद सेवानिवृत्त होने तथा बीईओ अशोक कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति होने पर सम्मानित किया गया। उनके शिक्षा विभाग में दिए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में भाषण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह...