दरभंगा, मार्च 18 -- कमतौल/जाले। जिला परिषद सदस्या फरहत हैदर ने जिला परिषद अध्यक्ष एवं डीडीसी दरभंगा को आवेदन देकर सफाई कर्मियों के बकाया भुगतान एवं सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित करने की मांग की है। अपने मांग पत्र में उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मियों को कई महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है, जो वर्तमान महंगाई के दौर में अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि सफाई कर्मी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और इनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय पर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ नहीं होगी तो स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...