साहिबगंज, मार्च 15 -- साहिबगंज। जिला परिषद स्थित उत्सव बैंक्वेट हॉल में रविवार को शहर की होनहार बेटी यूपीएससी में 365 रैंक लाने वाली निहारिका सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गान से किया गया। कार्यक्रम में प्रेमलाल मंडल, वार्ड पार्षद अमृता कुमारी व सुनीता सिन्हा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों ने निहारिका को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। निहारिका के संघर्ष को याद करते हुए प्रेमलाल मंडल ने कहा कि युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा की सीमित संसाधनों के बावजूद साहिबगंज जैसे छोटे शहर से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता पाना कोई छोटी बात नहीं है। उधर, निहारिका सिन्हा ने अपनी इस सफलता का श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.