लखनऊ, जून 17 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता

रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मलित अवर अधीनस्थ सेवा स्नातक स्तरीय परीक्षा के रिक्त पदों की संख्या 2285 से बढ़ा कर 2516 कर दिया है। इसके सापेक्ष आवेदन शुल्क तथा फार्म सबमिट करने की अंतिम तिथि भी संशोधित कर दी है।

आवेदन की अंतिम तिथि आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 30 मार्च को विभिन्न विभागों में रिक्त कुल 2285 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन शुल्क तथा सबमिट करने की अंतिम तिथि 18 जून व आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित है। आयोग ने उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग में सहायक प्रबंधक के 181 तथा पंचायतीराज विभाग में कर अधिकारी के 24 पद पहले में जारी विज्ञापन में बढ़ा दिए हैं। अब कुल 2516 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले जारी विज्ञापन में...