रांची, अप्रैल 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। हेमंत सोरेन की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में बाद में सुनवाई होगी। हालांकि अदालत ने अगली तिथि अभी निर्धारित नहीं की है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ में इस मामले की सुनवाई तय थी, लेकिन समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर झारखंड हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें ईडी के समन की अवहेलना मामले में पीएमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी गई थी, लेकिन ट्रायल का सामना करने का निर्देश दिया गया था।ईडी यह भी पढ़ें- ओपन जेल सुविधाओं की निगरानी को तीन सदस्यीय बनेगी कमेटी : हाईकोर्ट ने जांच के दौरान मुख्यमंत्री को कई समन जारी किए थे, लेकिन वह ईडी कार्यालय में उपस्थित नहीं...