सम्मनपुर के निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान युवती की हुई मौत, फार्मासिस्ट हिरासत में
अंबेडकर नगर, अगस्त 14 -- सैदापुर-अंबेडकरनगर,संवाददाता। सम्मनपुर बाजार के एक निजी क्लीनिक में युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत गर्भपात के दौरान तबीयत बिगड़ने के चलते हुई। पुलिस क्लीनिक के फार्मासिस्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कटका थाना क्षेत्र के कोरझा करीमनगर की एक अविवाहित युवती को स्वजन सम्मनपुर बाजार के रितिका मेडिकल सेंटर लेकर पहुंचे। यहां फार्मासिस्ट इंद्रजीत ने छह माह के प्रसव का गर्भपात कराने की सलाह दी। गर्भपात के दौरान युवती की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। युवती की मौत से बाजार में खलबली मच गई। मौके पर सम्मनपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने अविवाहित मृत युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्लीनिक के फार्मासिस्ट को हिरासत में ले लिया। फार्मासिस्ट से पूछताछ हो रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.