लखनऊ, जुलाई 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के संभावित बाढ़ व जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश और अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे की व्यवस्था अभी से करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने सोमवार को समीक्षा बैठक में कहा कि जलभराव वाले गो आश्रय स्थलों को अभी से चिह्नित कर लिया जाए। वर्षा ऋतु को देखते हुए पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। पशुओं में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान समय से पूरा किया जाए। उन्होंने 20 जुलाई से 3 अगस्त तक संचालित होने वाले विशेष गोवंश सुपुर्दगी अभियान को मिशन मोड में चलाने के भी निर्देश दिए। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...