संभल, मई 5 -- जनपद को नए जिलाधिकारी के रूप में अंकित खंडेलवाल मिल गए हैं। पदभार ग्रहण करने के पहले दिन उन्होंने धार्मिक आस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारीदोनों का संतुलित संदेश दिया। नवागत जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने मंगलवार को सम्भल जनपद की कमान संभाल ली। कार्यभार ग्रहण करने से पहले वह सबसे पहले श्री कल्कि विष्णु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपद की खुशहाली की कामना की। इसके बाद जिलाधिकारी पुरानी तहसील पहुंचे, जहां कोषागार में उन्होंने विधिवत चार्ज ग्रहण किया। चार्ज लेने के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए, जहां वे आगे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.