सम्भलहेड़ा नहर पुल पर शिवभक्तों के लिए सेवा शिविर शुरू
मुजफ्फर नगर, अगस्त 8 -- मीरापुर सम्भलहेड़ा नहर पुल पर शिवभक्तों की सेवा के लिए मीरापुर पुलिस द्वारा लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शिविर में एसपी देहात व सीओ व इंस्पेक्टर ने शिवभक्तों की सेवा कर उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची सेवा है। बता दें कि सम्भलहेड़ा नहर पुल पर पिछले चार वर्ष से शिवभक्तों की सेवा के लिए मीरापुर पुलिस द्वारा कांवड़ सेवा शिविर लगाया जाता है। कावड़ सेवा शिविर में सर्वप्रथम हवन पूजन हुआ। इस दौरान उनके साथ एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे व सीओ जानसठ ऋषिका सिंह, इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा चांदपुर हरिद्वार से गंगाजल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.