मऊ, अप्रैल 22 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित 'मिशन वात्सल्य योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत निराश्रित, परित्यक्त, अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को समुचित संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही बाल संरक्षण से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, समेकित बाल संरक्षण योजना सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में 100 कि...