बरेली, अप्रैल 19 -- नवाबगंज। शनिवार को एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस से ईओ समेत पांच अधिकारी गैर हाजिर रहे। तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए पहुंचे एडीएम देश दीपक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता नलकूप गैर हाजिर मिले तो कड़ी नाराजगी जताते हुए एसडीएम को गैर हाजिर अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब कर एक-एक दिन का वेतन काटे जाने की रिपोर्ट डीएम को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान कुल 51 शिकायतें दर्ज हुई। यह भी पढ़ें- डीसी मनरेगा समेत पांच अफसर नदारत, डीएम ने जताई नाराजगी जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसमें एसडीएम उदित पवार...