एटा, मई 16 -- प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर डीजल-पेट्रोल खपत में मितव्ययता बरतने, प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पर्यावरण हितैषी बनाने को शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने ऑनलाइन प्रतिभागिता की। तहसील जलेसर में 70 फीसदी से अधिक जिलास्तरीय अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। डीएम अरविंद सिंह, एससपी इलामारन जि ने तहसील जलेसर में मौजूद रहकर शिकायतों को सुना। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पेंशन, खतौनी, अंश निर्धारण, राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऑनलाइन जुड़े अधिकारियों से डीएम ने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए शिकायतों का ...