एटा, मार्च 7 -- माह के प्रथम शनिवार को अलीगंज तहसील सभागार में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रेमरंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने प्राप्त शिकायतों पर सुनवाई कर निस्तारण कराया। डीएम ने कहा कि फरियादियों की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों पर थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। अलीगंज तहसील में कुल 23 शिकायती प्रार्थना में से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसील एटा में एडीएम लालता प्रसाद ने 10 शिकायती प्रार्थना पत्र पर सुनवाई कर दो का निस्तारण कराया। जलेसर में 6 प्रार्थना पत्र में से एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण किया गया। अलीगंज तहसील दिवस में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, सीएम...