शाहजहांपुर, जून 21 -- तिलहर। तहसील तिलहर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, एसडीएम तिलहर जीत राय, क्षेत्राधिकारी तिलहर इशिका सिंह समेत जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। तहसील सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के लोगों और फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, चिकित्सा, पुलिस, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण क...