सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड किया
अयोध्या, जून 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सोहावल सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी व एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान डीएम के निर्देश पर सोहावल एसडीएम सविता राजपूत ने एक लेखपाल को निलंबित किया। जबकि दो लेखपाल सहित डिप्टी आरएमओ के एक माह का वेतन रोका गया। सोहावल संवाददाता के अनुसार डीएम शशांक त्रिपाठी द्वारा सोहावल तहसील में शनिवार को जनता की फरियाद सुनने की जानकारी लोगों को पहले से मिल गई थी। जिससे तहसील परिसर में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बढ़ती भीड़ को देख शिकायत पर्ची काटने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने पड़े। जिसमें लेखपाल से लेकर राजस्व कर्मियों एवं तहसील कर्मचारियों को फरियादियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.