सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं शिकायतें
बरेली, मार्च 23 -- आंवला। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम विदुषी सिंह ने शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें राजस्व विभाग की 10, पुलिस की 08, विकास विभाग की 08, समाज कल्याण 02, स्वास्थ्य विभाग 01,अन्य विभागों की 03 शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण हो गया। इसमें नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, रजनीश सक्सेना, आपूर्ति निरीक्षक शिखा पांडे, एसडीओ बिजली कामेश कुमार और वन विभाग से अवनीश गंगवार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.