संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के तीनों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 150 प्रकरण आए। जिसमें से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस धनघटा तहसील में आयोजित हुआ। यहां एसपी संदीप कुमार मीना और अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने पहुंचकर लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने फरियादियों के प्रकरणों की सुनवाई करते हुए शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.