सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 61 शिकायतें
लखीमपुरखीरी, जून 21 -- शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में नवागत एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका जबकि शेष 58 शिकायतों को स्थलीय जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में सर्वाधिक 41 शिकायतें राजस्व एवं आपदा विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं जिनमें से 3 का तत्काल निस्तारण किया गया और 38 शिकायतें जांच के लिए लंबित रहीं। पुलिस विभाग की 5, संयुक्त जांच के लिए 5, ग्राम्य विकास विभाग की 5, विद्युत विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग की 2-2 और नगर विकास विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 61 श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.