कौशाम्बी, जनवरी 5 -- चायल तहसील परिसर में सोमवार को जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने तहसील सभागार में एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, रास्ता, नाली, कब्जा, पुलिस से जुड़ी शिकायतें और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को सम्बंधित विभाग को भेज कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। शनिवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को चायल तहसील में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ठंड और कार्य दिवस होने के बावजूद फरियादियों की मौजूदगी बहुत कम रही। कड़ाके की ठंड और सोमवार को आयोजन होने के बावजूद कुल 32 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.