उरई, फरवरी 28 -- उरई।सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल सात शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से तीन शिकायती प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना कोतवाली उरई परिसर में सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान थाना दिवस के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.