लखनऊ, नवम्बर 30 -- गीता परिवार की ओर से आयोजित गीता जयंती महोत्सव में रविवार को सम्पूर्ण गीता के संगीतमय पारायण से रवीन्द्रालय प्रेक्षागृह गीता के दिव्य श्लोकों से गुंजायमान हो उठा। एक हजार से अधिक गीता प्रेमियों ने एक साथ मिलकर गीता के 18 अध्यायों का 20 धुनों में संगीतमय पाठ कर श्रद्धालुओं को दिव्यता से भर दिया। महोत्सव में गीता कंठस्थ किए हुए गीताव्रतियों को सम्मानित किया गया और नाटक का मंचन हुआ। गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव में सम्पूर्ण गीता के पारायण का एक आदर्श स्वरुप दिखायी दिया। पांच पारायणियों ज्योति शुक्ला, रूपल शुक्ला, कविता वर्मा, पूजा गोयल व मनीषा बर्धन द्वारा संगीत वाद्यों के साथ गीता की सभी अध्यायों की मनोहारी प्रस्तुति दी। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गये। वहीं पूजा गोयल ने अपने मधुर स्वर में गीता आरती गाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.