अंबेडकर नगर, अप्रैल 26 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर-दोस्तपुर मार्ग से जुड़े बेवाना-उदयपुर सम्पर्क मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हृदय राम गौतम ने बताया कि क्षेत्र में अन्य सम्पर्क मार्गों में हुए गड्ढों की मरम्मत हो चुकी है। बेवाना कबाड़ तिराहे से निकले इस मार्ग में अभी तक गड्ढों को नहीं भरा गया। इससे राहगीरों को आवागम करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग की लम्बाई करीब तीन किलोमीटर है। यह सम्पर्क मार्ग कुटियवा, उदयपुर घोट्ठवा, बिउरिया व अन्य मजरों को जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.