गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जल निगम की लापरवाही के कारण दुल्लहपुर क्षेत्र के खड़ौरा गांव में महीनों से पाईप बिछाने के बाद मार्ग पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की ओर से महीनों पहले खोदे गये गड्ढे में हल्की मिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। गड्ढा करने के दौरान उखाड़े गये ईंट को मार्ग में किनारे लगाकर छोड़ दिया गया है। आये दिन गड्ढो में गिरकर लोग घायल हो जाते है। घरों से बाजार सामान खरीदने जाना भी संभव नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने सम्पर्क मार्ग को सही करने के लिए स्थानीय प्रशासन से मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.