सीतापुर, फरवरी 4 -- महमूदाबाद। उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, तब से पूरे प्रदेश में विकास हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर नई-नई सड़कें बनवा रही है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। यह बातें विधायक आशा मौर्या ने घरथरी से दयारामपुरवा, शिवपुर देवरिया संपर्क मार्ग के शिलान्यास के दौरान कही। इस मौके पर आकाश मौर्य, अशफाक खां, रमेश गुप्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.