लखीमपुरखीरी, अगस्त 24 -- लखीमपुर। अगर आप सम्पत्ति, प्लाट, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो 29 अगस्त से पहले रजिस्ट्री करा लें। इसके बाद बढ़ी हुई दरों पर स्टाम्प शुल्क देना होगा। प्रशासन ने नए डीएम सर्किल रेट जारी कर दिए हैं। एक सितम्बर से नए सर्किल रेट प्रभावी हो सकते हैं। इस बार प्रशासन ने 10 से 12 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए हैं। इस पर 29 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सम्पत्ति मूल्यांकन को लेकर हर साल प्रशासन ने नए सर्किल रेट जारी करता है। एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्टाम्प (सम्पत्ति का मूल्यांकन) नियमावली के तहत प्रस्तावित मूल्यांकन सूची तैयार की गई है। अलग-अलग स्थानों की जमीनों के मूल्य में वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है। प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई है। सभी तहसीलों में सूची उपलब्ध है। इस पर 29 अगस्त तक आपत्ति...