मधुबनी, दिसम्बर 22 -- मधुबनी । मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के समौल इलाके में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़ी कर रही है। यहां संस्कृत महाविद्यालय और प्राथमिक विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान मौजूद हैं, लेकिन इन तक पहुंचने वाली सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। यह सड़क न केवल छात्रों के लिए, बल्कि पूरे इलाके के लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी और भय का कारण बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क पहले करीब 14 फीट चौड़ी थी, लेकिन सड़क के एक ओर स्थित तालाब में लगातार हो रहे कटाव के कारण अब यह महज 3 फीट चौड़ी रह गई है। कच्ची सड़क होने की वजह से बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। हल्की बारिश में ही सड़क कीचड़ और फिसलन से भर जाती है, जिससे विद्यालय जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों का पैदल चलना तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.