समोसे में आलू या पैर का धूल-पसीना! ट्रेन के अंदर वेंडर की हरकत देख लोग हैरान; VIDEO
नई दिल्ली, मई 27 -- ट्रेन में सफर करते वक्त आप भी कुछ न कुछ खरीदकर जरूर खाते होंगे। खासकर गरमा-गरम समोसे और पकौड़ी का स्वाद किसे नहीं भाता। लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख कर आपका इरादा शायद बदल जाए। इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से हो वायरल हो रहा है जिसमें एक वेंडर आम लोगों के भरोसे और सेहत के साथ धड़ल्ले से खिलवाड़ करता नजर आ रहा है। अब इस पर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर एक्शन की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में समोसा बेचने वाला ट्रेन के दरवाजे के पास फर्श पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। वेंडर कान पर मोबाइल फोन लगाकर मजे से किसी से बात कर रहा है और उसने अपने दोनों पैर समोसे से भरी खुली टोकरी के ऊपर टिका रखे हैं। जिन समोसों को यात्री चाव से खरीदते हैं, उन पर उसके पैर नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- कन्फर्म हो गई ट्रेन टिकट फिर भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.